फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Tripping spoiled the plan people are suffering in the heat Kesco MD said consumption increased

Kanpur: ट्रिपिंग ने बिगाड़ी चाल…गर्मी में लोग बेहाल, केस्को एमडी बोले- खपत बढ़ी, इसलिए बार-बार जा रही बिजली

Fri, 13 Jun 2025 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jun 2025 10:54 AM IST
सार

Kanur News: उमस भरी गर्मी अभी दो दिन और बेहाल करेगी। वहीं, गर्मी के चलते बिजली की डिमांड ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 11 जून को 783 मेगावाट बिजली की डिमांड रही, जबकि बीते साल जून में सर्वाधिक 782 मेगावाट बिजली की डिमांड थी।

विज्ञापन
Kanpur Tripping spoiled the plan people are suffering in the heat Kesco MD said consumption increased
जानकारी देते केस्को एमडी सेमुअल पाल एन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर में बिजली संकट की सबसे बड़ी समस्या ट्रिपिंग है जिससे बार-बार बिजली आ-जा रही है। बिजली खपत बढ़ने से ऐसा है। 11 जून को शहर में बिजली की सबसे ज्यादा 783 मेगावाट की मांग रही जो इस गर्मी की सबसे अधिकतम है। यह जानकारी गुरुवार को मुख्यालय में केस्को एमडी सैमुअल पॉल ने दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में ज्यादा बिजली चोरी हो रही है, वहां ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा है। पीक ऑवर्स में जिन सबस्टेशनों और फीडरों का लोड अधिक होता है, वहां रेड टीम के पहुंचने पर लोड कम हो जाता है। रात के वक्त कटिया लगने से लोड बढ़ने पर ट्रिपिंग बढ़ रही है।

विज्ञापन

Kanpur Tripping spoiled the plan people are suffering in the heat Kesco MD said consumption increased
मरम्मत करता केस्को कर्मी - फोटो : amar ujala

ट्रिपिंग ने बिगाड़ी बिजली की चाल, गर्मी में लोग बेहाल
शहर में बार-बार की ट्रिपिंग ने बिजली की चाल बिगाड़ दी है। रात में कई घंटे बिजली जाने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। एक दिन में लगभग 20 से 25 फॉल्ट हो रहे हैं। इसका कारण लोड बढ़ना बताया जा रहा है। वहीं, कर्मचारियों की कमी से फॉल्ट बनाने में देरी होती है। शहर में बिजली का लोड 763 मेगावाट तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

Kanpur Tripping spoiled the plan people are suffering in the heat Kesco MD said consumption increased
बिजली चोरी की जांच करती टीम - फोटो : amar ujala

पुरानी लाइनें गर्म होने से हो रहे हैं फॉल्ट
पिछले साल मई व जून के बीच 714 मेगावाट की डिमांड थी। 24 घंटे में आठ से दस बार ट्रिपिंग हो रही है। एक बार ट्रिपिंग के बाद कई घंटे बिजली नहीं आती है। उधर, शहर में 20 साल पुरानी जर्जर लाइनें मुसीबत बनी हैं। पुरानी लाइनें गर्म होने से फॉल्ट हो रहे हैं। हालांकि केस्को की ओर से इन दिनों आरडीएस के तहत पूरे शहर में पुराने तारों को बदलकर नए तार खींचे जा रहे हैं।

विज्ञापन

Kanpur Tripping spoiled the plan people are suffering in the heat Kesco MD said consumption increased
तारों की मरम्मत करता बिजलीकर्मी - फोटो : amar ujala

कम हुए हैं बिजली चोरी के मामले
लेकिन, इस गर्मी के दौरान कौशलपुरी, जनरलगंज, कल्याणपुर, बेकनगंज, बिरहाना रोड स्थित दवा मार्केट, साकेतनगर समेत अन्य इलाकों में अभी भी पुराने तारों पर ही सप्लाई हो रही है। इससे यहां फॉल्ट भी ज्यादा होते हैं। कल्याणपुर, चमनगंज, नमक फैक्टरी एरिया, शास्त्रीनगर में पहले की अपेक्षा इस वर्ष बिजली चोरी के मामले कम हुए हैं।

Kanpur Tripping spoiled the plan people are suffering in the heat Kesco MD said consumption increased
मरम्मत का कार्य करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

इन इलाकों में है सबसे अधिक लोड और लाइन लॉस के केस
शहर के कई सबस्टेशनों पर 50 फीसदी लाइन लॉस रहता था, अब वहां पर 10 से 15 फीसदी लाइन लॉस रह गया है। केस्को की विजिलेंस टीम दिन और रात में अधिक लोड और लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में छापेमारी करके इस पर रोक लगा रही है। वर्तमान में कल्याणपुर, चमनगंज, नमक फैक्टरी एरिया, शास्त्रीनगर, बाबूपुरवा आदि क्षेत्रों में सबसे अधिक लोड और लाइन लॉस के केस हैं।

Kanpur Tripping spoiled the plan people are suffering in the heat Kesco MD said consumption increased
चमनगंज क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करते केस्को और विजिलेंस टीम के सदस्य - फोटो : amar ujala

चार साल में बिजली की मांग

  • वर्ष 2021 में मई व जून में 588 मेगावाट।
  • वर्ष 2022 में मई व जून में 688 मेगावाट।
  • वर्ष 2023 में मई व जून में 678 मेगावाट।
  • वर्ष 2024 में मई व जून में 714 मेगावाट।
  • वर्ष 2025 में मई व जून में 783 मेगावाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed