{"_id":"68865e02517001ba640f572a","slug":"kanpur-triple-talaq-given-for-not-getting-20-lakhs-in-dowry-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दहेज में 20 लाख न मिलने पर दिया तीन तलाक, अश्लील फोटो खींचकर दोस्तों को भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दहेज में 20 लाख न मिलने पर दिया तीन तलाक, अश्लील फोटो खींचकर दोस्तों को भेजने का आरोप
Sun, 27 Jul 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Jul 2025 10:42 PM IST
सार
Kanpur News: दहेज में 20 लाख न मिलने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। मामले में काकादेव थाने में पति समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर काकादेव की महिला को इटावा के पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति ने नशे की गोलियां खिलाकर आपत्तिजनक फोटो खींचकर दोस्तों को भेजी हैं। पीड़िता ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवीन नगर निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल 2024 में इटावा के भरथना निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद पति व ससुराली 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। इस पर पिता ने पांच लाख रुपये दे दिए। वह मायके लौटी तो पति ने उन्हें नींद की गोलियां खिलाकर नशे में आपत्तिजनक फोटो खींचकर दोस्तों को भेजी। गर्भावस्था के दौरान प्रताड़ित किया और जबरन गर्भपात करा दिया। 25 जुलाई को पति ने तलाक दे दिया। पीड़िता ने ननदोई पर छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।