फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Transgender people took out a Gaurav Yatra, raising demands including shelter homes

Kanpur: गौरव यात्रा निकाल कर ट्रांसजेंडर ने उठाईं शेल्टर होम समेत कई मांगें, दुल्हन जैसे सजे

Sun, 09 Nov 2025 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Nov 2025 09:28 PM IST
सार

फूलबाग से आईएमए भवन तक ट्रांसजेंडर वर्ग ने गौरव यात्रा निकाली। यात्रा में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग दुल्हन जैसे सज-धजकर शामिल हुए।

विज्ञापन
Kanpur: Transgender people took out a Gaurav Yatra, raising demands including shelter homes
ट्रांसजेंडर की गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रांसजेंडर वर्ग की ओर से रविवार को क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर फूलबाग से आईएमए भवन तक यात्रा निकाली गई। इसमें कानपुर समेत आसपास के लोग भी शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य अपने समुदाय के अधिकारों, समानता और सम्मान हासिल करना था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ.राजन सिंह शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने अपने लिए शेल्टर होम और जेंडर-न्यूट्रल वॉशरूम की सुविधा की मांग की।
विज्ञापन

Kanpur: Transgender people took out a Gaurav Yatra, raising demands including shelter homes
ट्रांसजेंडर की गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से निकाली गई इस तीसरी यात्रा में दुलहन से सजे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग नृत्य करते हुए शामिल हुए। वह ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते चल रहे थे। कोई सोलह श्रंगार कर के आया था तो कोई सीने पर टैटू बनवाकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Transgender people took out a Gaurav Yatra, raising demands including shelter homes
ट्रांसजेंडर की गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर प्यार का इजहार किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

Kanpur: Transgender people took out a Gaurav Yatra, raising demands including shelter homes
ट्रांसजेंडर की गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यात्रा में शामिल लोग जेंडर-न्यूट्रल वॉशरूम की सुविधा, बेघर ट्रांसजेंडर लोगों के लिए शेल्टर होम और बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास की मांग करते रहे।

Kanpur: Transgender people took out a Gaurav Yatra, raising demands including shelter homes
ट्रांसजेंडर की गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने कहा कि पुरानी सरकारों ने ट्रांसजेडर के लिए पहल नहीं की, इसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। वर्तमान भाजपा सरकार समुदाय के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। इस मौके गुलिस्ता, एकता, सलमा चौधरी और अनुज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed