फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Train stopped in the middle of crossing due to chain pulling

Kanpur: चेन पुलिंग से क्रॉसिंग के बीच खड़ी हो गई ट्रेन, लगा जाम

Wed, 30 Jul 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Train stopped in the middle of crossing due to chain pulling
रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
जरीब चौकी क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह यात्री ने उत्सर्ग एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर दी। यात्री उतरकर चला गया लेकिन ट्रेन 10 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान क्रॉसिंग बंद होने भीषण जाम लग गया। छपरा से फर्रुखाबाद जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस बुधवार सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन होते हुए अनवरगंज पहुंची। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन फर्रुखाबाद के लिए निकली तो जरीब चौकी क्रॉसिंग बंद कर दी गई। जरीब चौकी क्रॉसिंग पर किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। बंद क्रॉसिंग के बीच में ट्रेन खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 10:09 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed