फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Trader duped of 50 lakhs on the pretext of setting up a crusher plant

Kanpur: क्रशर प्लांट लगाने का झांसा देकर व्यापारी से 50 लाख ठगे, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 12 Jun 2025 09:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Jun 2025 09:17 PM IST
सार

फिरोजाबाद के व्यापारी को प्रयागराज के जालसाज ने ठग लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Kanpur: Trader duped of 50 lakhs on the pretext of setting up a crusher plant
रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा में क्रशर प्लांट लगाने का झांसा देकर प्रयागराज के जालसाज ने फिरोजाबाद के व्यापारी से 50 लाख रुपये ठग लिए। बुधवार को व्यापारी ने जालसाज को कानपुर बुलाकर पकड़वा दिया। आरोपी के बहकी-बहकी बातें करने पर पुलिस ने उसे गुरुवार को छोड़ दिया। फिरोजाबाद नई बस्ती निवासी राजकुमार के भांजे रावतपुर केशवपुरम में रहते हैं। उन्होंने बताया कि करेली प्रयागराज निवासी युवक से एक परिचित के माध्यम से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


शातिर ने महोबा कबरई में क्रशर प्लांट लगाने का सुझाव दिया। छह महीने पहले उन्होंने और दोस्त बृजेंद्र सिंह ने तीन बार में 50 लाख रुपये दे दिए। जब उससे क्रशर प्लांट के बारे में पूछा तो गोल-गोल जवाब देने लगा। पैसा भी वापस नहीं दे रहा था। इसके बाद उसे बातों में फंसाकर भांजे के घर बुलाया। उसने कहा कि कहीं से एक हजार करोड़ रुपये आने वाला है। उसी से सबका भुगतान कर देंगे। उसकी बातें सुनकर पुलिस से पकड़वा दिया।
विज्ञापन


थाने में पुलिस से भी इस तरह की बहकी बहकी बातें करने लगा। पुलिस ने उसे दिमागी रूप से कमजोर समझकर 22 घंटे बाद छोड़ दिया। शातिर ने अपने चेक दिए कि जल्द भुगतान कर देंगे। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया गया था। उसने पैसा देने का आश्वासन दिया है इसलिए उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed