Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: To save rivers, ponds, a strategy will be made in the national meeting of Ganga Samagra

कानपुर: नदियों, तालाबों को बचाने के लिए गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक में बनेगी रणनीति

Mon, 21 Dec 2020 12:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 21 Dec 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: To save rivers, ponds, a strategy will be made in the national meeting of Ganga Samagra
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला
नदियों, तालाबों और सभी तरह के जल स्रोतों को बचाने के लिए 19 और 20 फरवरी को प्रयागराज में होने वाली गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक की तैयारी तेज हो गई है। सरसंघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति वाली इस बैठक से पहले 30 दिसंबर को बिठूर में एक बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसमें संघ के कई प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा गंगा समग्र की प्रांतीय टोली, जिला टोली के पदाधिकारियों के साथ योजना को लेकर चर्चा होगी। इसी कड़ी में रविवार को गंगा समग्र का राष्ट्रीय वेबिनार हुआ। संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने सभी समग्र पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख की होने वाली बैठक में रखे जाने वाले सभी विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


तय किया गया कि प्रत्येक प्रांत से नदी, तालाब संरक्षण अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। नदियों में प्रदूषित कचरे को रोकने, तालाबों को पुनर्जीवित करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह भी बताया गया कि ऐसा पहली बार होगा जब संघ प्रमुख गंगा समग्र की दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें देश भर से सिर्फ गंगा समग्र के दायित्व वाले कार्यकर्ता रहेंगे। ऑनलाइन वेबिनार में महामंत्री आशीष गौतम, संगठन मंत्री मिथलेश नारायण, सचिव ब्रजेंद्र पाल और गंगा समग्र के प्रदेश संयोजक राघवेंद्र सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed