{"_id":"5c8aa41bbdec2275a469fb30","slug":"kanpur-to-kolkata-and-bangalore-flight-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोइंग 737 मैक्स को हटाकर नई कंपनी के विमान से शुरु होगी कोलकाता-बंगलुरू की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोइंग 737 मैक्स को हटाकर नई कंपनी के विमान से शुरु होगी कोलकाता-बंगलुरू की उड़ान
Fri, 15 Mar 2019 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
जहाज
- फोटो : Indiatimes.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनपुरियों को बंगलुरू और कोलकाता की हवाई सेवा जल्द मिलेगी। स्पाइस जेट ने इस रूट पर उड़ान शुरू करने के लिए बोइंग 737 मैक्स की जगह अन्य कंपनी के विमान का इंतजाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि इस रूट पर कब से फ्लाइट शुरू होगी, अभी यह तय नहीं है।
इसके चलते स्पाइस जेट बंगलुरू और कोलकाता के लिए बुकिंग करा चुके यात्रियों को किराया वापस कर रही है। नया हवाई जहाज आने तक इस रूट पर फ्लाइट निरस्त रहेगी। कानपुर से बंगलुरू और कोलकाता के लिए 189 सीटर बोइंग 737 हवाई जहाज के जरिए उड़ान सेवा दी जा रही थी।

इथोपिया में बोइंग 737 मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गया था
शहर से रोजाना औसतन 125 से 150 यात्रियों की बुकिंग होती थी। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की बुकिंग के मद्देनजर स्पाइस जेट भी जल्द से जल्द इस रूट पर सेवा शुरू करने की कोशिश कर रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक जमील खालिक के मुताबिक स्पाइस जेट ने अभी तक कराई गई बुकिंग को निरस्त करने के साथ ही किराया की वापसी शुरू कर दी है।
कंपनी इस रूट के लिए कोई दूसरा विमान तैयार करा रही है। विमान का इंतजाम होने के बाद कंपनी की ओर से इस रूट पर फ्लाइट संचालन की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों इथोपिया में बोइंग 737 मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उड्डयन मंत्रालय ने हादसे के बाद मैक्स कंपनी के बने विमानों को फिलहाल निरस्त कर दिया है।