फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KANPUR TO DELHI FLIGHT START, MUMBAI FLIGHT NOT

कानपुर-दिल्ली के बीच फ्लाइट शुरू, मुंबई वाली नहीं आई

Tue, 26 May 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
KANPUR TO DELHI FLIGHT START, MUMBAI FLIGHT NOT
चकेरी अहिरवां एयरपोर्ट में दिल्ली से आए स्पाइस जेट विमान से उतरते यात्री-फ़ोटो-गौरव-संवाद
कानपुर-दिल्ली के बीच फ्लाइट शुरू, मुंबई वाली नहीं आई
विज्ञापन

- 78 सीटर विमान में दिल्ली से 54 यात्री आए और 29 गए
- मुंबई जाने वाले यात्रियों को सुबह दी गई फ्लाइट न जाने की सूचना
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। लॉकडाउन के पहले से बंद चल रही कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई सेवा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन दिल्ली से 54 यात्री आए और यहां से 29 यात्री गए। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से 2:40 पर आई। यहां से 3:15 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। हालांकि यहां से जाने का निर्धारित समय 12:30 है। सोमवार से ही मुंबई की भी सेवा शुरू होनी थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। बताया जा रहा महाराष्ट्र सरकार की अनुमति न मिलने के कारण मुंबई की हवाई सेवा फिलहाल टाल दी गई है।
कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट पर फ्लाइट के देरी से आने के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं जिन यात्रियों की दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट थी, उन्होंने यात्रा नहीं की। एयरपोर्ट में आने वाले सभी यात्रियों को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने यात्रियों की जांच भी की। एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि स्पाइसजेट कंपनी की ओर से मुंबई के यात्रियों को सुबह फ्लाइट न आने की सूचना दी गई। शेड्यूल जारी होने की वजह से कई टिकट बुक हो चुके थे।
विज्ञापन

आइसोलेशन में रहने का भरवाया गया शपथपत्र
लंबे समय बाद शुरू हुई हवाई सेवा की व्यवस्थाओं को देखने के लिए डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी अनंत देव ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट के निदेशक से जानकारी ली। इस दौरान यात्रियों से 14 दिन आइसोलेशन में रहने का शपथपत्र भी भरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed