फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur to Delhi Air Services, CM will welcome the passengers traveling on the first day of flight

इस फ्लाइट से पहले दिन यात्रा करने वालों को मिलेगा ये स्वर्णिम मौका, जानें क्या है खास

Fri, 22 Jun 2018 03:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Jun 2018 03:46 PM IST
सार

-जिला प्रशासन और विमान कंपनी अफसरों ने बैठक कर परखीं तैयारियां

विज्ञापन
Kanpur to Delhi Air Services, CM will welcome the passengers traveling on the first day of  flight
डेमाे पिक

विस्तार

तीन जुलाई से यूपी के कानपुर शहर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। हवाई सेवा की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के साथ एयरपोर्ट और हवाई सेवा देने वाली कंपनी स्पाइस जेट के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि पहले दिन की फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों का स्वागत स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन

 

योगी के अलावा फ्लाइट को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदकुमार नंदी के साथ सांसद मुरली मनोहर जोशी के भी आने की सूचना है। बैठक में सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि जिस क्षेत्र में टर्मिनल का विस्तार होना है वह सेना की जमीन है। यदि सेना जमीन देने की अनुमति देती है तो इस पर काम शुरू किया जा सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक जमील खालिक ने बताया कि फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पर तैयारी पूरी है। स्पाइस जेट के अधिकारियों से भी उनकी बात हो चुकी है, उनका शेड्यूल भी आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed