{"_id":"5cbbfc8ebdec2213f22d4114","slug":"kanpur-to-bangalore-and-kolkata-flight-services-very-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए विमान से शुरू होगी बंगलूरू और कोलकाता के लिए बंद चल रही हवाई सेवा, स्पाइस जेट ने बढ़ाई सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए विमान से शुरू होगी बंगलूरू और कोलकाता के लिए बंद चल रही हवाई सेवा, स्पाइस जेट ने बढ़ाई सक्रियता
Sun, 21 Apr 2019 10:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
कानपुर से बंगलूरू और कोलकाता के लिए जल्द शुरु होगी फ्लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से बंगलूरू और कोलकाता के लिए बंद चल रही फ्लाइट अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। जेट एयरवेज के अचानक बंद हो जाने से स्पाइस जेट कंपनी के लिए कई शहरों से उड़ान शुरू करने का मौका हाथ लगा है।
ऐसी स्थिति में स्पाइस जेट कंपनी जल्द ही कई नए विमान खरीदने जा रही है। इन्हीं नए विमानों में से दो विमान कानपुर-बंगलूरू और कानपुर-कोलकाता के बीच उड़ान भरेंगे। अभी तक इन दो शहरों के लिए स्पाइस जेट जिस मैक्स कंपनी का विमान प्रयोग में ला रही थी, उस कंपनी के सभी विमानों पर दुनिया भर में रोक लगा दी गई है।

जेट एयरवेज के अचानक बंद हो जाने से बढ़ गई स्पाइसजेट कंपनी की सक्रियता
इसी वजह से करीब 15 दिनों से भी अधिक समय से बंगलूरू और कोलकाता के लिए उड़ान बंद चल रही है। कुछ दिन पहले यह सूचना आई थी कि यह उड़ान 30 अप्रैल तक के लिए बंद की गई है। इस बीच जेट एयरवेज के अचानक बंद हो जाने से स्पाइसजेट कंपनी की सक्रियता बढ़ गई है।
माना जा रहा है कि वह जल्द ही इन दो शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने के साथ कुछ और शहरों के लिए भी अपनी सेवाएं दे सकती है। एयरपोर्ट निदेशक वीके झा ने बताया कि स्पाइस जेट की तरफ से संकेत मिले हैं कि वह जल्द ही कुछ और विमान की खरीद करने जा रही है। सब कुछ फाइनल हो चुका है। अगले सप्ताह तक बंगलूरू और कोलकाता के लिए अच्छी खबरें आ सकती हैं।