फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Thugs Clash Over Attempt to Pass Without Paying Toll Plaza Manager Assaulted and Robbed

Kanpur: फ्री में गाड़ी निकालने को लेकर भिड़े दबंग, टोल प्लाजा पर मैनेजर से मारपीट और लूट, वारदात CCTV में कैद

Fri, 27 Mar 2026 10:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 10:41 AM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर के दरिया निवादा टोल प्लाजा पर फ्री में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने मैनेजर के ऑफिस में घुसकर मारपीट और लूटपाट की। घटना में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Kanpur Thugs Clash Over Attempt to Pass Without Paying Toll Plaza Manager Assaulted and Robbed
दरिया निवादा स्थित टोल प्लाजा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दरिया निवादा स्थित टोल प्लाजा में फ्री में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दबंगों ने टोल मैनेजर के ऑफिस में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया और लूटपाट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत टोल गेट पर हुई, जब कुछ दबंगों ने अपनी गाड़ी बिना टोल दिए निकालने का दबाव बनाया।

विज्ञापन

टोल कर्मियों के मना करने पर मामला बिगड़ गया। इसके बाद दबंगों का गुट सीधे टोल प्लाजा मैनेजर के केबिन में घुस गया। वहां मौजूद मैनेजर के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने वहां लूटपाट भी की। पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

विज्ञापन





सीसीटीवी में कैद हुई दबंगों की करतूत
फुटेज में देखा जा सकता है कि दबंग ऑफिस में दाखिल हुए और मैनेजर पर हमला बोल दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही शिवराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मैनेजर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed