फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Three young men found hanging in separate areas murder alleged in one case police investigating

Kanpur: अलग-अलग क्षेत्रों में फंदे से लटके मिले तीन युवक, एक मामले में हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Jul 2026 03:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 01 Jul 2026 03:31 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में नशे की लत और पारिवारिक विवाद के चलते दो युवकों ने खुदकुशी कर ली। वहीं चकेरी में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Kanpur Three young men found hanging in separate areas murder alleged in one case police investigating
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों रावतपुर और सचेंडी में नशे की लत और पारिवारिक विवाद के बाद दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि चकेरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने एक मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रावतपुर के धामीखेड़ा में नशे के लती युवक ने लगाया फंदा
रावतपुर थाना क्षेत्र के धामीखेड़ा निवासी सर्वेश कुशवाहा के इकलौते बेटे अभय (26) ने देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार अभय सब्जी का ठेला लगाता था और नशे का आदी था। इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार शाम वह नशे की हालत में घर पहुंचा, जिस पर पिता से कहासुनी हो गई। इसके बाद देर रात उसने कमरे में फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह करीब नौ बजे तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

चकेरी मे युवक ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मूल रूप से बांदा के गिरवां निवासी परमलाल सैनी का बड़ा बेटा श्याम (23) पिछले 12 वर्षों से चकेरी के काजीखेड़ा, लाल बंगला में किराये पर रहकर फूल बेचने का काम करता था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मकान मालकिन आशा सैनी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मां से विवाद के बाद दुधिया ने उठाया आत्मघाती कदम
सचेंडी थाना क्षेत्र के रूद्रपुर निवासी प्रेम कुमार यादव (33) दूध का काम करते थे। परिवार में पिता रामऔतार यादव, मां जयश्री और तीन भाई हैं। भाई राहुल ने बताया कि प्रेम कुमार शराब के आदी थे और 24 जून से अत्यधिक शराब पी रहे थे। मंगलवार दोपहर नशे की हालत में घर आने पर मां ने विरोध किया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद देर शाम प्रेम कुमार ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed