{"_id":"68d02e4b4889cc96a10db4e4","slug":"kanpur-three-smugglers-arrested-with-seven-kilograms-of-marijuana-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सात किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कई जनपद में होती थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सात किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कई जनपद में होती थी सप्लाई
Sun, 21 Sep 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:28 PM IST
सार
सात किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो तस्कर फरार हो गए। गांजा उड़ीसा, बंगाल से लाते थे और कई जनपद में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गए तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उड़ीसा और बंगाल से बोलेरो से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को महाराजपुर पुलिस ने सरसौल स्थित धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास सात किलो गांजा बरामद हुआ है। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम सेनपश्चिम पारा के बुधेड़ा गांव निवासी सक्षम यादव उर्फ पोलू, सरसौल निवासी रामराज व फतेहपुर के थाना औंग के आशापुर निवासी अंशुमान सिंह उर्फ अंशु बताया है।
सक्षम यादव और जीतू सिंह उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से गांजा लाते थे और बोलेरो से कानपुर व कानपुर देहात, फतेहपुर समेत कई जनपदों में सप्लाई करते थे। सरसौल का शिवपुरी निवासी जीतू सिंह क्षेत्रीय दुकानों में फुटकर गांजा बेचता था। जांच में सामने आया कि आईटीबीपी के सामने ढाबा में एक और आरोपी अनूप सिंह भी गांजा बेचता है। फिलहाल जीतू सिंह और अनूप सिंह फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं पकड़े गए सक्षम, रामराज व अंशुमान का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है।