फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Three prisoners serving sentences for non-payment of fines released

कानपुर: जुर्माने की सजा काट रहे तीन बंदी रिहा, सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन बना मददगार, संस्था ने भरा जुर्माना

Fri, 02 Oct 2026 02:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 02:56 PM IST
सार

Kanpur News: गांधी जयंती पर जिला कारागार कानपुर नगर में बंद तीन ऐसे सिद्धदोष कैदियों को रिहा किया गया, जिनकी मूल सजा की अवधि पूरी हो चुकी थी और वे केवल अर्थदंड न भर पाने के कारण अतिरिक्त कारावास काट रहे थे। समाजसेवी संस्था सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन के सहयोग से कैदियों के अर्थदंड की राशि जमा कराई गई।

विज्ञापन
Kanpur Three prisoners serving sentences for non-payment of fines released
जुर्माने की सजा काट रहे तीन बंदी जेल से रिहा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गांधी जयंती के अवसर पर जिला कारागार कानपुर नगर में एक अत्यंत मानवीय और सराहनीय पहल देखने को मिली। अपनी मूल सजा की अवधि पूरी कर चुके, लेकिन केवल अर्थदंड की धनराशि अदा न कर पाने के कारण जेल में निरुद्ध तीन सिद्धदोष बंदियों को शुक्रवार को कारागार से रिहा कर दिया गया। समाजसेवी संस्था श्री सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग से बंदियों के अर्थदंड की राशि जमा कराई गई।

विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार, रिहा होने वाले सिद्धदोष बंदियों में थाना बिल्हौर के सरोजनी नायडू नगर खानजादा मोहल्ला निवासी शीबू उर्फ अकरम पुत्र असलम, थाना किदवई नगर की कच्ची बस्ती निवासी शनिउल्ला पुत्र स्व. अब्दुल रसीद और थाना कर्नलगंज के रेल पटरी निवासी मन्नान पुत्र गौस मोहम्मद शामिल हैं। ये तीनों अपनी मुख्य सजा काट चुके थे, लेकिन जुर्माना राशि जमा नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed