{"_id":"641c04314b10a894470f4203","slug":"kanpur-three-including-a-child-died-of-pneumonia-after-viral-infection-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया से एक बच्चा समेत तीन की मौत, एहतियात बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया से एक बच्चा समेत तीन की मौत, एहतियात बरतें
Thu, 23 Mar 2023 01:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:18 PM IST
सार
कानपुर में वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया होने से तीन रोगियों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से अपील की है कि मौसम के बदलाव के दौरान एहतियात बरतें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में मौसम में बदलाव के बाद वायरल संक्रमण तेज हो गया है। सर्दी, जुकाम खांसी, गले में दर्द के रोगी बढ़ रहे हैं। वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया होने से तीन रोगियों की मौत हो गई। बालरोग अस्पताल में एक रोगी की मौत हुई है। इसके साथ ही दो रोगी मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए। हैलट की इमरजेंसी में सांस की दिक्कत वाले सात रोगियों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से अपील की है कि मौसम के बदलाव के दौरान एहतियात बरतें। जाजमऊ के जहांगीर (56) को वायरल संक्रमण हो गया था। भाई असलम ने बताया कि उन्हें पहले सांस की दिक्कत थी। बुखार के बाद दिक्कत और बढ़ गई। क्षेत्र के निजी अस्पताल में दिखाया। वहां से हैलट भेज दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। इसी तरह निजी एंबुलेंस से कल्याणपुर के जगत (45) को हैलट लाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालरोग विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. एके आर्या ने बताया कि अस्पताल के सारे बेड भरे हैं। निमोनिया, डायरिया और बुखार के रोगी अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन