फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three including a child died of pneumonia after viral infection

Kanpur: वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया से एक बच्चा समेत तीन की मौत, एहतियात बरतें

Thu, 23 Mar 2023 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Mar 2023 01:18 PM IST
सार

कानपुर में वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया होने से तीन रोगियों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से अपील की है कि मौसम के बदलाव के दौरान एहतियात बरतें।

विज्ञापन
Kanpur: Three including a child died of pneumonia after viral infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में मौसम में बदलाव के बाद वायरल संक्रमण तेज हो गया है। सर्दी, जुकाम खांसी, गले में दर्द के रोगी बढ़ रहे हैं। वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया होने से तीन रोगियों की मौत हो गई। बालरोग अस्पताल में एक रोगी की मौत हुई है। इसके साथ ही दो रोगी मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए। हैलट की इमरजेंसी में सांस की दिक्कत वाले सात रोगियों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से अपील की है कि मौसम के बदलाव के दौरान एहतियात बरतें। जाजमऊ के जहांगीर (56) को वायरल संक्रमण हो गया था। भाई असलम ने बताया कि उन्हें पहले सांस की दिक्कत थी। बुखार के बाद दिक्कत और बढ़ गई। क्षेत्र के निजी अस्पताल में दिखाया। वहां से हैलट भेज दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। इसी तरह निजी एंबुलेंस से कल्याणपुर के जगत (45) को हैलट लाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालरोग विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. एके आर्या ने बताया कि अस्पताल के सारे बेड भरे हैं। निमोनिया, डायरिया और बुखार के रोगी अधिक आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed