{"_id":"63d41785352448018a305735","slug":"kanpur-three-died-due-to-brain-stroke-heart-attack-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक से तीन की मौत, डॉक्टरों ने इस मौसम में एहतियात बरतने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक से तीन की मौत, डॉक्टरों ने इस मौसम में एहतियात बरतने की दी सलाह
Sat, 28 Jan 2023 09:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से दो वृद्धों सहित तीन की मौत हो गई। दो दिन में कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के 50 से ज्यादा और हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 12 मरीज भर्ती किए गए। उर्सला में भी दमा के 22 मरीज भर्ती हुए। डॉक्टरों ने इस मौसम में खासकर बुजुर्गों से एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
प्रदूषण, कोहरे से गले में संक्रमण, वायरल, जुकाम
हैलट, उर्सला सहित अन्य अस्पतालों में शुक्रवार को गले में संक्रमण, खांसी, जुकाम, वायरल के सबसे ज्यादा मरीज आए। रक्तचाप, दमा के मरीजों की तकलीफ भी बढ़ गई है। डॉक्टर प्रदूषण, कोहरे को भी इसकी वजह बता रहे हैं। हैलट के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में सर्दी, जुकाम, गले में खराश, खांसी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। गले में खराश सामान्य मौसम में दवाओं से चार-पांच दिन में ठीक हो जाती है, लेकिन इस मौसम में कई मरीजों में इसे ठीक होने में 10 -15 दिन लग रहे हैं।
विज्ञापन