फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three arrested for changing debit cards by looking at PIN code secretly

Kanpur: चुपके से पिन कोड देखकर बदल देते थे डेबिट कार्ड, तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Sep 2025 11:41 PM IST
सार

पकड़े गए शातिरों में दो गाजियाबाद और एक हरदोई निवासी है। आरोपियों के पास से 43 डेबिट कार्ड, 22 हजार रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन
Kanpur: Three arrested for changing debit cards by looking at PIN code secretly
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे किनारे एटीएम बूथ से डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खाते खाली करने वाले अंतरजनपदीय तीन शातिरों को किदवईनगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। ये बुजुर्ग, बच्चों या महिलाओं को निशाना बनाते थे। एटीएम में पिनकोड डालते समय चुपके से देख लेते थे फिर बरगलाकर डेबिट कार्ड बदल देते थे। तीनों शातिर रविवार को औरैया में टोल प्लाजा का बूम तोड़कर भागे थे। इनमें दो गाजियाबाद और एक हरदोई का निवासी है।
विज्ञापन


डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किदवईनगर में एक साल पहले महिला से डेबिट कार्ड बदलकर ठगी हुई थी। इसका मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को संदिग्धों के साकेतनगर स्थित एक्सिस बैंक एटीएम के पास घूमने की जानकारी हुई तो पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी गाजियाबाद के इंद्रपुरी लोनी निवासी ईशानू खान, बलरामनगर लोनी देहात निवासी सर्वेश राजपूत और हरदोई के लोनार, सवायजपुर के बरबन गांव निवासी अरुण कनौजिया हैं। इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 43 डेबिट कार्ड, 22 हजार रुपये और दो तमंचे बरामद हुए हैं। अरुण और सर्वेश दिल्ली, गाजियाबाद व किदवईनगर से जेल जा चुके हैं। अरुण पर पांच और सर्वेश पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। ईशानू खान के आपराधिक रिकार्ड के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वह छह साल से इस तरह से लोगों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन

 

Kanpur: Three arrested for changing debit cards by looking at PIN code secretly
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
इसका डेबिट कार्ड उसको थमाते रहे
डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर किसी भी डेबिट कार्ड को फेंकते नहीं थे। रुपये निकालकर उसको रख लेते, जिस किसी को अगला शिकार बनाते उसे पुराने वाले में से ही एक डेबिट कार्ड थमा देते। इस तरह आरोपियों के पास से पुलिस ने 43 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। ये इन लोगों के शिकार बने पुराने लोगों के हैं। इनके माध्यम से ही वह अगले ग्राहक को चूना लगाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed