फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three accused arrested for stealing diesel from heavy vehicles parked along the highway

कानपुर: हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सात बाइकें व असलहे बरामद

Thu, 15 Oct 2026 06:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 15 Oct 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Three accused arrested for stealing diesel from heavy vehicles parked along the highway
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को महाराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महाराजपुर निवासी दीपक सिंह, नरवल निवासी सौरभ सिंह व महाराजपुर मवईया गांव निवासी हिमांशु सिंह शामिल हैं जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात बाइकें, एक स्कॉर्पियो, तीन तमंचे व 22 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) संकल्प शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इनके खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुईं थी। गुरुवार को महाराजपुर पुलिस ने सटीक सूचना पर हाईवे के पास से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के इन तीनों अपराधियों को पकड़ लिया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह कानपुर, कानपुर देहात, औरैय्या, इटावा आदि जिलों से खड़े ट्रकों व डंपरों से डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Three accused arrested for stealing diesel from heavy vehicles parked along the highway
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अपर आयुक्त ने बताया कि आरोपी रात के समय हाईवे पर घूमते थे। ढाबों के आसपास और सुनसान इलाके में खड़े भारी वाहनों को अपना निशाना बनाते थे। डीजल चोरी करने के बाद ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों में बेंच देते थे। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक पकड़े गए आरोपी दीपक के खिलाफ चार, सौरभ सिंह के खिलाफ छह व हिमांशु के खिलाफ दो मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। एडीसीपी शिवा सिंह ने बताया कि बरामद वाहन चोरी के हैं या नहीं इसकी जांच कराई जा रही है। ये लोग असलहे लेकर चोरियां करते थे और कभी पकड़े जाने पर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकलते थे। पकड़े गए आरोपियों ने उनके फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed