फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Third FIR against Kamlesh Fighter on charges of illegal recovery

Kanpur: अवैध वसूली के आरोप में कमलेश फाइटर पर तीसरी एफआईआर

Wed, 28 Aug 2024 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Aug 2024 07:19 PM IST
सार

कानपुर में रावतपुर निवासी पीड़ित की तहरीर पर कमलेश व उसके पांच साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Kanpur: Third FIR against Kamlesh Fighter on charges of illegal recovery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में वसूली व धमकी के मामले में फरार कमलेश फाइटर पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। रावतपुर गांव निवासी विवेक चौधरी ने कमलेश फाइटर व उसके पांच अन्य साथियों पर एक लाख रुपये रंगदारी न देने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमलेश पर अब तक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। विवेक चौधरी ने बताया कि पिछले साल उन्होंने काकादेव पुरानी बस्ती निवासी परिचित अशोक दिवाकर को इलाके के रहने वाले अवधेश से एक प्लाॅट दिलवाया था।
विज्ञापन


आरोप है कि जानकारी के बाद खुद को पत्रकार बताने वाले कमलेश फाइटर व उसके गुर्गे जाकिर अंसारी, गौरव कुमार, विनीत दीक्षित और मनीष शुक्ला ने उनसे प्लाॅट पर निर्माण के बदले एक लाख रुपये मांगे। आरोपियों की धमकी से डरकर विवेक ने 30 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

13 अगस्त को आरोपियों ने रवेल पैलेस तिराहा के पास उन्हें रोककर बकाया रुपये की मांग की। कई बार फोन पर भी धमकााया। इसकी वीडियो और कॉल रिकार्डिंग भी मौजूद है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश
इंस्पेक्टर नजीराबाद अमान सिंह ने बताया कि फरार कमलेश फाइटर की तलाश में शहर और आसपास के जिलों में दबिश दी जा रही है। हाल में उसकी लोकेशन उन्नाव में मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed