फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Thieves ripped out and stole the ATM battery and DVR police are examining CCTV footage

कानपुर: एटीएम की बैट्री-डीवीआर उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, कंपनी के आने पर स्पष्ट होगी स्थिति

Wed, 02 Sep 2026 11:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 02 Sep 2026 11:11 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर अंतर्गत पतारा कस्बे के तिलसडा मोड़ पर स्थित हिताची एटीएम को मंगलवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर एटीएम से कई बैट्री और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर उखाड़कर ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

विज्ञापन
Kanpur Thieves ripped out and stole the ATM battery and DVR police are examining CCTV footage
टीएम की बैट्री और सीसीटीवी डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में पतारा कस्बे के तिलसडा मोड़ स्थित हिताची एटीएम को मंगलवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने एटीएम की कई बैट्री और सीसीटीवी  कैमरों की डीवीआर उखाड़कर ले गए। मुख्य चौराहे पर हुई चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि चोर एटीएम में लगे सीसीटीवी की डीवीआर निकाल ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके। घटना की जानकारी सुबह होते ही  इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम और आसपास जांच पड़ताल की।

विज्ञापन





सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि चोर एटीएम में रखी बैट्री ले गए हैं। कंपनी के लोगों के आने पर डीवीआर के बारे में सही जानकारी हो सकेगी। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed