फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: There was dispute in demanding back 1800 rupees, man killed his brother-in-law

कानपुर: 1800 रुपये वापस मांगने में हुआ विवाद, जीजा ने धारदार हथियार से साले की हत्या कर पत्नी को किया मरणासन्न

Fri, 27 Aug 2021 11:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Aug 2021 11:00 AM IST
सार

कानपुर के कल्याणपुर में 1800 रुपये लेकर मायके गई पत्नी से रुपये वापस मांगने को लेकर शुरु हुए विवाद में बीचबचाव करने आए अपने साले की जीजा ने बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं पत्नी को मरणासन्न कर दिया। 

विज्ञापन
Kanpur: There was dispute in demanding back 1800 rupees, man killed his brother-in-law
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर के लखनपुर इलाके में शुक्रवार तड़के एक शटरिंग कारीगर ने धारदार हथियार से वार कर साले को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को भी मरणासन्न हालत में कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को हैलट में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूलरूप से फतेहपुर के बक्शीपुर निवासी राकेश लखनपुर में किराए के मकान में रहता है। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रक्षाबंधन पर राकेश की सोनी उससे 1800 रुपये लेकर मायके फतेहपुर गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार रात वह अपने भाई भोला (19) के साथ वापस लौटी थी। तब राकेश ने पत्नी सोनी से 1800 रुपये वापस मांगे। देर रात शुरू हुआ विवाद तड़के तक चलता रहा। राकेश जब सोनी को पीटने लगा तो भोला ने विरोध किया। इस पर राकेश ने भोला को लोहे के हथियार से पीट पीटकर मार दिया। सोनी पर भी कई वार किए। एसीपी ने आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed