{"_id":"6acf4b54155e4d53a60ca943","slug":"kanpur-theft-of-15-kg-of-silver-solved-police-arrest-father-son-duo-cunning-culprits-hail-from-amethi-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 15 किलो चांदी चोरी का खुलासा, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, अमेठी के रहने वाले हैं शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 15 किलो चांदी चोरी का खुलासा, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, अमेठी के रहने वाले हैं शातिर
Wed, 14 Oct 2026 02:59 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:59 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी थाना पुलिस ने चांदी चोरी के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई 15 किलो 140 ग्राम चांदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी मूल रूप से अमेठी के रहने वाले हैं और शहर में दिहाड़ी मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चकेरी पुलिस ने चांदी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीन बजे पुलिस कमिश्नर ऑफिस में जॉइंट पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करेंगे। पोखरपुर निवासी नितिन तोपे के कारखाने से सोमवार तड़के एक शातिर ने करीब 18 किलो चांदी पार कर दी थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी पिता सुंदरलाल और बेटे विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके पास से चोरी में शामिल 15 किलो 140 ग्राम चांदी भी बरामद हुई है। दोनों आरोपी अमेठी के रहने वाले है। वह शहर में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। बीते छह-सात माह पहले पीड़ित नितिन ने बेटे विकास को केमिकल के डिब्बे चढ़ाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी पर बुलाया था। तभी आरोपी ने रेकी कर ली थी और छह माह बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन