फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Theft at an idol shop adjacent to the Naubasta police station, report filed

Kanpur: नौबस्ता थाने से सटी मूर्तियों की दुकान में चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Mar 2026 10:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 05 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Theft at an idol shop adjacent to the Naubasta police station, report filed
नौबस्ता थाना - फोटो : amar ujala

चोरों ने बुधवार दोपहर नौबस्ता थाने से सटी धातु की मूर्तियों वाली दुकान को निशाना बना लिया। शातिरों ने दुकान के गल्ले में रखे 25 हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये कीमत की मेटल की मूर्तियां चोरी कर लीं। सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी दिखाई दिए हैं। न्यू आजाद नगर निवासी सुजीत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बुधवार को उनके पिता करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान में ताला लगाकर अंदर कमरे में आराम करने चले गए।

विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे जब वह दुकान पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला और गुल्लक खाली पड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि बिना नंबर की बाइक से दो युवक आए थे। एक युवक बाहर बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि लाल शर्ट और गमछा पहने उसका साथी अंदर पहुंचा। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed