{"_id":"6835eeff54c9596e5d03ff56","slug":"kanpur-the-zoo-will-open-only-after-three-reports-of-bird-flu-come-negative-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बर्ड फ्लू की तीन रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही खुलेगा चिड़ियाघर, करना होगा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बर्ड फ्लू की तीन रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही खुलेगा चिड़ियाघर, करना होगा लंबा इंतजार
Tue, 27 May 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 May 2025 10:28 PM IST
सार
Kanpur News: 15 दिन बाद भी 35 वन्यजीवों की रिपोर्ट नहीं आई। निदेशक ने बताया कि बर्ड फ्लू की तीन रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही चिड़ियाघर खुलेगा।
विज्ञापन
जानकारी देतीं निदेशक श्रद्धा यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिड़ियाघर खुलने का दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। जू निदेशक श्रद्धा यादव ने मंगलवार को एलेन फारेस्ट परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार, बर्ड फ्लू संक्रमण की तीन रिपोर्ट निगेटिव आना जरूरी है। इसके बाद ही दर्शकों के लिए खोला जाएगा। अभी दो सप्ताह पहले भेजे गए 35 सैंपल की रिपोर्ट ही बरेली और भोपाल से नहीं आई है। जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि गोरखपुर चिड़ियाघर से शेर पटौदी को 11 मई को इलाज के लिए भेजा गया था। उस समय उसके बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की कोई जानकारी नहीं थी। अस्पताल परिसर में रखकर इलाज किया जा रहा था। 13 तारीख को उसका सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजा गया। इधर, 15 तारीख को उसकी माैत हो गई। संक्रमण रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पूरा परिसर सैनिटाइज कराया गया। शेर के बाड़े में हीट दी गई। आसपास के बाड़ों में रखे गए अन्य वन्यजीवों को हटाया। शेर के इलाज में लगे कर्मियों को क्वारंटीन किया गया। इसके बाद से चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद चल रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर चिड़ियाघर को छह जोन में बांट दिया था। हालांकि, बाहर से इलाज के लिए लाए गए एक मोर में भी बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा एक भी जानवर में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं दिखे हैं। बताया कि दो दिन पहले शेरनी उमा ने कम भोजन किया था। शक के आधार पर आसपास बाड़े में रखे गए नंदिनी, शंकर, अजय शेर के भी सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली लैब भेजे गए हैं। इस तरह अभी तक 24 नमूने भोपाल और 19 नमूने बरेली भेजे गए। इनकी रिपोर्ट न आने से असमंजस की स्थिति बनी है।
विज्ञापन