फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The young man committed suicide by jumping in front of train he had left after a fight with his wife

Kanpur: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था, मां बोली- पिता की 13वीं भी नहीं हुई

Tue, 05 Aug 2025 10:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Aug 2025 10:39 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में पत्नी से हुए झगड़े के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है, क्योंकि युवक के पिता की तेरहवीं का संस्कार गुरुवार को ही होना था।

विज्ञापन
Kanpur The young man committed suicide by jumping in front of train he had left after a fight with his wife
मृतक के घ्रर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम चौरी चौरा ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक की शिनाख्त सिकटिया गांव निवासी अनिल साहू (30) के रूप में हुई है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है, क्योंकि युवक के पिता का दसवां संस्कार सोमवार को ही हुआ था और गुरुवार को तेरहवीं होनी थी।

विज्ञापन

मृतक के भाई नीरज ने बताया कि अनिल की शादी छह महीने पहले ही साढ़ थाना क्षेत्र के बरई गांव की सेजल से हुई थी। अनिल के शराब पीने की आदत की वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अनिल गुस्से में घर छोड़कर चला गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन

Kanpur The young man committed suicide by jumping in front of train he had left after a fight with his wife
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

मां ने कहा- पति की तेरहवीं भी नहीं हो पाई थी
मृतक की मां ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पति की तेरहवीं भी नहीं हो पाई थी कि उनके बेटे का भी साथ छूट गया। अनिल साहू दो भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed