फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The Water Box swimming pool sealed FIR has been filed against the father son duo who operate it

Kanpur: द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल हुआ सील, संचालक पित-पुत्र पर दर्ज हो चुकी है एफआईआर, जांच जारी

Wed, 25 Jun 2025 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jun 2025 02:54 PM IST
सार

Kanpur News: द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल को पुलिस ने सील कर दिया है। वहीं, संचालक पिता-पुत्र पर पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन
Kanpur The Water Box swimming pool sealed FIR has been filed against the father son duo who operate it
द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में स्विमिंग पूल में डूबकर नगर निगम के ठेकेदार की मौत के मामले में पुलिस ने द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल को सील कर दिया है। वहीं, दरोगा की तहरीर पर पूल संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। रिपोर्ट सनिगवां चौकी के दरोगा अजय यादव की ओर से दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

अजय के अनुसार शिखर सिंह (24) के स्विमिंग पूल में डूबने की सूचना मिली थी। घटना के बाद जब पुलिस ने स्विमिंग पूल में तैराकी के लिए लाइफ जैकेट, नियुक्त प्रशिक्षक व लाइव सपोर्ट समेत तैराकी के अन्य उपकरण दिखाने के लिए कहा तो संचालक कुछ भी नहीं दिखा सका।

विज्ञापन

Kanpur The Water Box swimming pool sealed FIR has been filed against the father son duo who operate it
द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल - फोटो : amar ujala

लापरवाही मानी जा रही है हादसे की वजह
इस कारण ठेकेदार की जान जाने में लापरवाही मानी जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि स्विमिंग पूल के मालिक नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पृथ्वी सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur The Water Box swimming pool sealed FIR has been filed against the father son duo who operate it
द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल - फोटो : amar ujala

घटना के बाद से पूल बंद
घटना के बाद से ही सोमवार और मंगलवार को पूल बंद रहा। सूत्रों ने बताया कि संचालक मृतक शिखर के परिवार वालों को फोन कर कार्रवाई न करने की गुहार लगाता रहा। नाम ने छापने की शर्त पर पूल जाने वाले लोगों ने बताया कि स्विमिंग पूल में नहाने के बाद वहीं बाहर टेबल पर खाना और शराब परोस दी जाती थी।

विज्ञापन

Kanpur The Water Box swimming pool sealed FIR has been filed against the father son duo who operate it
द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल - फोटो : amar ujala

बहन बोली, स्वीमिंग पूल में सेफ्टी वॉल भी नहीं
डूबने की घटना के बाद शिखर की बहन कॉस्मोलॉजिस्ट अनामिका सिंह और दोस्त अंकित, कृष्णा, देवेंद्र, शिवम, भोलू व निखिल ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब पिलाई जाती है। आरोप लगाया कि स्वीमिंग पूल में कोई सेफ्टी वॉल नहीं थी। पूल पर लाइट बंद कर दी गई और किसी भी कर्मचारी ने उनकी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed