फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The sixth grand Jagran of Maa Bhagwati with devotional songs and tableaux enthralling the audience

Kanpur: सरसौल में मां भगवती का छठा विशाल जागरण आयोजित, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां

Tue, 23 Sep 2025 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

Kanpur News: नवरात्रि के अवसर पर सरसौल में मां भगवती का छठवां विशाल जागरण हुआ। इसमें भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी और कलाकारों ने आकर्षक झांकियां निकालीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन
Kanpur The sixth grand Jagran of Maa Bhagwati with devotional songs and tableaux enthralling the audience
मां भगवती का छठा विशाल जागरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल कस्बे में नवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा अमरनाथ सेवा मंडल और श्याम प्रेमी सरसौल कमेटी द्वारा मां भगवती का छठवां विशाल जागरण आयोजित किया गया। साथ ही, बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार भी किया गया। कानपुर की भोला भयंकर पार्टी ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायकों में सरल शायराना, दीपिका मिश्रा,नेहा कृष्णा, किशोरी अंजलि साध्वी, सिकंदर राज, अवधेश ब्रजवाशी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

अंकित शर्मा एंड ग्रुप तिलकधारी ने गणेश, राधा कृष्ण, सुदामा, शंकर तांडव, काली मां और हनुमान की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनकी भव्यता ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर ने कहा कि देवी जागरण से श्रद्धा और भक्ति का संचार होता है और यह आयोजन समुदाय को एकजुट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed