फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The RTO department took to the streets, seizing 259 vehicles in three days

Kanpur: सड़क पर उतरा आरटीओ विभाग, तीन दिन में पकड़े 259 वाहन

Sat, 15 Nov 2025 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Nov 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: The RTO department took to the streets, seizing 259 vehicles in three days
वाहनों की जांच करते आरटीओ विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ की ओर से ओवरलोड वाहनों से वसूली करने वाले अफसरों पर कार्रवाई के बाद आरटीओ विभाग को भी सड़क पर उतरना पड़ा। विभाग के यात्री कर अधिकारियों ने सागर हाईवे और इटावा हाईवे पर तीन दिन में जांच कर मंडल के बिना नंबर प्लेट के 259 वाहन पकड़े। इसमें जिले में 158 वाहन पकड़े गए। करीब 32 वाहनों को सीज किया है। अभी तक 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


कानपुर-सागर हाईवे और इटावा हाईवे से प्रतिदिन आठ से 10 हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें करीब एक से डेढ़ हजार वाहन गिट्टी, मौरंग, मिट्टी, बालू से ओवरलोड होते हैं। यह सब वाहन बिना किसी कार्रवाई के पुलिस, खनन और आरटीओ विभाग के अफसरों की मिलीभगत से रातभर दाैड़ रहे हैं। अफसरों की मिलीभगत के कारण इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। तीन दिन पहले एसटीएफ ने उन्नाव, रायबरेली और फतेहपुर में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने वाले अफसरों और उससे जुड़े प्राइवेट कर्मियों को पकड़ा था। उसके बाद कानपुर ही नहीं मंडल के जिलों के आरटीओ अफसरों में हलचल मच गई। अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए।
विज्ञापन


791 वाहनों की जांच की
मंडल के सभी जिलों में अधिकारी हाईवे पर जांच कर रहे हैं। मंडल भर में 791 वाहनों की जांच की गई जिसमें 259 वाहन बिना नंबर प्लेट के चलते मिले। इसमें कानपुर जिले में 158 वाहन मिले जो सबसे ज्यादा हैं। सभी वाहनों का चालान कर दिया गया। इसमें 32 वाहन सीज भी कर दिए हैं। - राहुल श्रीवास्तव, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed