फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The matter of the university's scandal will arise in the House, till February 15

कानपुर: सदन में उठेगा विवि के घपले का मामला, 15 फरवरी तक विवि प्रशासन को जमा करने थे खर्च के दस्तावेज

Mon, 15 Feb 2021 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: The matter of the university's scandal will arise in the House, till February 15
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में चल रहे 43 लाख के घपले की जांच में विवि के अधिकारी कोई भी दस्तावेज जमा नहीं कर सके हैं। जबकि जांच कमेटी ने 15 फरवरी तक खर्च धनराशि के दस्तावेज जमा करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


जांच कमेटी में शामिल विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि 18 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इस मामले को सदन में रखा जाएगा। 2013-14 में स्पोर्ट्स स्टेडियम की बाउंड्री दोबारा बनवाने, ऑडिटोरियम के बगल में बने गड्ढे को पाटने और साल भर में ही पुताई का काम दोबारा करने में विवि में 43 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।
विज्ञापन


एक काम की दो फाइलें बनाकर बजट पास भी कराया गया था। विवि के पास इन कामों के कोई रिकॉर्ड भी नहीं थे। लेखा विभाग की आपत्ति के बाद शासन ने जांच कमेटी का गठन किया था। इसमें विधायक इरफान सोलंकी, फाइनेंस ऑफिसर साधना श्रीवास्तव, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रिपुदमन सिंह और लेखा परीक्षा विभाग के उपनिदेशक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed