Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The grand festival of Sun worship is marred by poor preparations

कानपुर: सूर्य उपासना के महापर्व से पहले अव्यवस्था का ग्रहण, सफाई से लेकर रोशनी तक के इंतजाम अधूरे

Tue, 10 Nov 2026 08:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 10 Nov 2026 08:58 PM IST
सार

50 से 55 स्थानों पर छठ पूजा होगी। आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आस्था पर नगर निगम की सुस्ती भारी पड़ रही।

विज्ञापन
Kanpur: The grand festival of Sun worship is marred by poor preparations
पनकी नहर छठ पूजा घाट पर बेदी बनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व में महज तीन दिन शेष हैं लेकिन शहर के घाटों पर बदइंतजामी का अंधेरा पसरा है। कहीं नहरों में गंदगी बह रही है तो कहीं सिल्ट जमा है। पूजा की बेदियां गंदगी से घिरी हैं और रंगाई-पुताई तक नहीं हुई है। घाटों तक जाने वाले रास्ते भी बदहाल हैं। शाम होते ही कई जगह अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन


छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से होनी है। शहर में पूर्वांचल और बिहार की करीब आठ से साढ़े आठ लाख आबादी छठ महापर्व मनाती है। महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। शहर में कृत्रिम तालाबों, गंगा तटों और नहरों को मिलाकर 50 से 55 स्थानों पर पूजा होती है। सीटीआई नहर गंदगी से पटी है। पनकी, आवास विकास, कल्याणपुर, रविदासपुरम और बर्रा के घाटों पर भी सफाई अधूरी है। कई जगह रास्तों पर गिट्टी बिखरी है और रोशनी के इंतजाम नहीं हैं। पनकी छठ पूजा नहर से आवास विकास-1 की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गणेश महोत्सव के दौरान कृत्रिम तालाबों में प्रतिमा विसर्जन के बाद उनकी सफाई भी नहीं कराई गई। नहरों के किनारे मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ सकती है। नगर निगम की सुस्ती को लेकर भोजपुरी समाज ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


यहां हैं कृत्रिम तालाब
शास्त्रीनगर बड़ा और छोटा सेंट्रल पार्क, कमलानगर पार्क, जेपी पार्क विजयनगर, नमक फैक्टरी और तिलेश्वर मंदिर के पास कृत्रिम तालाब में पूजा होगी।

यहां भी होती है पूजा
अरमापुर, पनकी, सीटीआई, साकेतनगर, आवास विकास, नौरैयाखेड़ा, रतनपुर, दबौली, अटल घाट, सरसैया घाट, मैस्कर घाट, गोलाघाट, सिद्धनाथ घाट और रविदासपुरम में नहर और नदी किनारे स्थित घाट पर पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व से पहले होंगे इंतजाम
सभी जोन के अधिकारियों को घाटों और नहरों की सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व से पहले सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed