फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The Bithoor Festival will be a confluence of faith, tradition, and folk culture

Kanpur: बिठूर महोत्सव में होगा आस्था, परंपरा, लोक संस्कृति का संगम, प्रभारी मंत्री 26 को करेंगे शुभारंभ

Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
सार

प्रभारी मंत्री 26 फरवरी को बिठूर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कथक नृत्य, गंगा आरती और प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण होंगे।

विज्ञापन
Kanpur: The Bithoor Festival will be a confluence of faith, tradition, and folk culture
बिठूर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन एवं संस्कृति का उत्सव थीम पर तीन दिवसीय बिठूर महोत्सव 26 से 28 फरवरी तक नाना राव पेशवा स्मारक परिसर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। इसमें आस्था, परंपरा, लोक संस्कृति और आधुनिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


आयोजन को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और कार्यक्रम समन्वय को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जनभागीदारी आधारित होना चाहिए, ताकि लोगों को सकारात्मक अनुभव मिल सके। महोत्सव में रक्षा मंत्रालय के ग्लाइडर्स इंडिया और ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी की प्रदर्शनी, उद्यान विभाग का फ्लावर शो, आईआईटी कानपुर की एआई व वीआर आधारित प्रदर्शनी तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के फाइन आर्ट्स विभाग की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही कठपुतली जैसे लोक कार्यक्रम भी दर्शकों को परंपरा से जोड़ेंगे।
विज्ञापन


पहले दिन यूफोरिया बैंड की होगी प्रस्तुति
महोत्सव के पहले दिन बिठूर थीम गीत की प्रस्तुति, भोपाल कथक समिति की ओर से नृत्य कार्यक्रम सांस्कृतिक रंग भरेंगे। शाम को प्रसिद्ध गायक पलाश सेन और उनका यूफोरिया बैंड लाइव प्रस्तुति देगा। 27 को द बैटल ऑफ बैंड्स और कानपुर्स गॉट टैलेंट कार्यक्रमों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा। 28 को छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय नृत्य-संगीत और उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र की प्रस्तुतियां होंगी। पाई डंडा, गतका और ब्रज की होली पर आधारित चरकुला नृत्य आकर्षण का केंद्र होंगे। महोत्सव का समापन पत्थर घाट पर काशी रस वाद्यवृंद की जुगलबंदी और भव्य गंगा आरती के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed