फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur textile mill sold in five crores

पांच करोड़ में नीलाम हुई कानपुर टेक्सटाइल की संपत्ति

Thu, 28 Feb 2019 05:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 28 Feb 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
kanpur textile mill sold in five crores
डेमो
ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन (बीआईसी) की डिप्टी पड़ाव स्थित कानपुर टेक्सटाइल मिल की चल संपत्ति पांच करोड़ में नीलाम हो गई। इसे कानपुर की एक कंपनी ने खरीदा है। इसके अलावा बांसमंडी स्थित एल्गिन मिल दो की संपत्ति की बोली मूल्यांकन मूल्य से दो गुना से अधिक लगी।
विज्ञापन


खरीदारों ने 15 करोड़ 20 लाख की बोली लगाई। इसका मूल्यांकन मूल्य छह करोड़ से अधिक था। अब इसका दोबारा मूल्यांकन कराकर नीलामी कराई जाएगी। वीआईपी रोड स्थित एल्गिन मिल एक की चल संपत्ति पर केवल एक टेंडर आने पर इसकी नीलामी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एल्गिन मिल एक, दो और कानपुर टेक्सटाइल की चल संपत्तियां बचाने को बीआईसी की ओर से दाखिल की गई अपील कोर्ट ने खारिज कर दी है। अब बीआईसी कपड़ा मंत्रालय से फिर स्वीकृति लेकर हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील करेगा। इलाहाबाद कोर्ट की निगरानी में बुधवार को इन मिलों की चल संपत्तियों की नीलामी के लिए टेंडर खोले गए।

हालांकि, कानपुर की किस कंपनी को टेक्सटाइल खरीदने का अधिकार मिला है, इसकी जानकारी अफसरों को नहीं मिल पाई है। एक महीने के भीतर खरीदार कंपनी को रुपये जमा करने होंगे। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 23 जनवरी को मिल के लिक्विटेडर कोटक महिंद्रा के पक्ष में निर्णय करते हुए इन मिलों की चल संपत्तियों की नीलामी के आदेश दिए थे।

बीआईसी पर कोटक महिंद्रा का करीब नौ करोड़ का लोन बकाया है। नीलामी रुकवाने के लिए बीआईसी ने 26 फरवरी को कोर्ट में अपील की थी। कानपुर टेक्सटाइल: प्लांट व मशीनरी एवं अन्य चल संपत्तियां जिसमें फर्नीचर, फि क्सचर भी हैं। आरक्षित मूल्य 3,39,31,510।
 
एल्गिन मिल एक : प्लांट व मशीनरी एवं अन्य चल संपत्तियां जिसमें फर्नीचर, फिक्सचर भी हैं। आरक्षित मूल्य 25,30,48,550।  एल्गिन मिल दो :  प्लांट व मशीनरी एवं अन्य चल संपत्तियां जिसमें फर्नीचर, फिक्सचर भी हैं। आरक्षित मूल्य 6,27,77,650।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed