फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Test match: New Zealand captain Williamson said will start with victory

Kanpur Test match: न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन बोले- जीत से करेंगे आगाज, अपनी टीम पर है भरोसा

Wed, 24 Nov 2021 05:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Nov 2021 05:05 PM IST
सार

विलियमसन ने कहा कि हमारी बैटिंग साइड मजबूत है। हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय स्पिन कंडीशन को बेहतर तरह से खेलने में सक्षम हैं। न्यूजीलैंड की टीम स्पिनर के साथ तेज गेंदबाजों को भी लेकर मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
Kanpur Test match: New Zealand captain Williamson said will start with victory
ग्रीनपार्क स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी-20 की सीरीज हारने के बाद भी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को टेस्ट मैच में जीत का पूरा भरोसा है, हालांकि वह टीम इंडिया को बिल्कुल भी कमजोर नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय टीम को घरेलू माहौल का जरूर फायदा मिल सकता है, लेकिन उनकी रणनीति सीरीज के पहले मैच में जीत जरूर दिलाएगी।
विज्ञापन


उनकी टीम मैच जीतने का पूरा दम और जोश रखती है क्योंकि बल्लेबाज ज्यादा मजबूत हैं। 25 नवंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। इसके लिए दोनों ही टीमें कानपुर पहुंच चुकी हैं और मैदान में खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र जारी है।
विज्ञापन


विलियमसन ने कहा कि हमारी बैटिंग साइड मजबूत है। हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय स्पिन कंडीशन को बेहतर तरह से खेलने में सक्षम हैं। न्यूजीलैंड की टीम स्पिनर के साथ तेज गेंदबाजों को भी लेकर मैदान में उतरेगी। हमारी टीम में रॉस टेलर के अलावा कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जो भारतीय टीम के लिए चुनौती बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed