फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teenager living in Nari Niketan died under suspicious circumstances

Kanpur: नारी निकेतन में रह रही किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

Thu, 01 Jun 2023 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Jun 2023 11:17 PM IST
सार

कानपुर में नारी निकेतन में रह रही किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत होने की घटना सामने आई है। पिता ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। एसीएम 6 की निगरानी में डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

विज्ञापन
Kanpur: Teenager living in Nari Niketan died under suspicious circumstances
राजकीय बालिका संरक्षण गृह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में स्वरूपनगर थाने के नजदीक स्थित राजकीय महिला शरणालय (नारी निकेतन) में रह रही किशोरी की बुधवार को हैलट अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद उन्हें सूचना दी गई। गुरुवार को पहुंचे पिता ने बेटी की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


बदायूं के मीरा सरायं सिविल लाइंस निवासी 16 साल की किशोरी पिछले साल प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। पुलिस ने ढूंढकर बदायूं नारी निकेतन में रखा, लेकिन वहां से दो लड़कियों के गायब होने के बाद किशोरी को कानपुर शिफ्ट कर दिया गया। पिता ने बताया कि दो महीने पहले बात हुई थी, उस समय बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी। बुधवार को नारी निकेतन से फोन आया कि उनकी बेटी बीमार है और उसे हैलट में भर्ती कराया गया है। जब बात कराने की बात कही तो मौत की जानकारी दी गई। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीएम 6 की निगरानी में तीन डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन

एक महीने से थी बीमार
जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि दिसंबर में बदायूं से लाया गया था। एक महीने पहले किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो हैलट में दिखाया गया। बुधवार को हालत ज्यादा बिगड़ी तो हैलट में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

पिता ने मांगे बीमार बेटी के इलाज के दस्तावेज
पिता ने बीमारी के इलाज की बात को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने नारी निकेतन के अधिकारियों से बेटी के अबतक के इलाज के दस्तावेज मांगे हैं। साथ ही सवाल किया है कि अगर बेटी बीमार थी तो पहले से उन्हें सूचना क्यों नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed