फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teenager dies in child protection home in kalyanpur

कानपुर: बाल संरक्षण गृह में पेट दर्द से कराहते किशोर ने दम तोड़ा, ये लापरवाही सामने आई

Tue, 29 Jun 2021 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Jun 2021 01:01 PM IST
सार

किशोर एक महीने से बीमार था, लेकिन उसकी न तो जांच हुई और न ही बीमारी का पता चला। सवाल उठता है कि आखिर इतना भीषण दर्द उसे किन कारणों से हो रहा था। सीएचसी प्रभारी डॉ. अविनाश यादव का कहना है कि सोमवार को वह इमरजेंसी में आया था। शुरुआती लक्षण ऐसे नहीं थे कि तत्काल जांच कराई जाए।

विज्ञापन
Kanpur: Teenager dies in child protection home in kalyanpur
राजकीय बाल गृह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह में मंगलवार को मानसिक बीमार किशोर ने पेट दर्द से कराहते हुए दम तोड़ दिया। बताते हैं किशोर एक महीने से बीमार था। हमेशा की तरह सोमवार को उसके पेट में दर्द उठा। उसे बुखार था और उल्टियां भी हो रही थीं।
विज्ञापन


इस पर उसे कल्याणपुर सीएचसी में दिखाया गया। डॉक्टरों ने बुखार, पेट दर्द और उल्टी रोकने की दवा दी। थोड़ी देर बाद पेट दर्द कम होने पर उसे वापस ले जाया गया। बताते हैं कि रात में उसे फिर से पेट में दर्द शुरू हुआ तो सीएचसी से मिली दवाएं खिला दी गईं, लेकिन आराम नहीं मिला।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पेट में इतना भीषण दर्द हुआ कि वह बार-बार बेहोश भी हो जा रहा था। हालत बिगड़ने पर ड्यूटी प्रभारी विजय कुमार उसे फिर कल्याणपुर सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि किशोर एक महीने से बीमार था, लेकिन उसकी न तो जांच हुई और न ही बीमारी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल उठता है कि आखिर इतना भीषण दर्द उसे किन कारणों से हो रहा था। सीएचसी प्रभारी डॉ. अविनाश यादव का कहना है कि सोमवार को वह इमरजेंसी में आया था। शुरुआती लक्षण ऐसे नहीं थे कि तत्काल जांच कराई जाए।

निश्चित रूप से उसे पहले से कोई परेशानी रही होगी। बाल संरक्षण गृह के कर्मचारी उसकी पहले की हिस्ट्री बताते तो जांच कराते। बताया गया कि किशोर को अगस्त 2019 में लखनऊ से यहां शिफ्ट किया गया था। वह चाइल्ड लाइन संस्था को लखनऊ में भीख मांगते हुए मिला था। यहां आने के बाद भी वह एक-दो बार बीमार हुआ, लेकिन वह ठीक हो गया था।

जब भी बीमार पड़ा, दवा से ठीक हो गया। इससे जांच की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। सोमवार को अचानक से तबीयत खराब हुई, जो बिगड़ती चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बालगृह में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। दवा देने में कोई लापरवाही नहीं हुई। - रामकृष्ण अवस्थी, प्रभारी बाल संरक्षण गृह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed