फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur team wins in volleyball; Dehat team wins in kick volleyball.

Kanpur News: वॉलीबॉल में कानपुर व किक वॉलीबाल में देहात की टीम विजेता

Wed, 24 Jun 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kanpur team wins in volleyball; Dehat team wins in kick volleyball.
कानपुर देहात। माती स्थित पुलिस लाइन में आयोजित 28वां जोनल वॉलीबाल क्लस्टर में मंगलवार को महिला वॉलीबाल व पुरुष किक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले हुए। वॉलीबॉल में कानपुर नगर की टीम विजेता बनी। वहीं, किक वॉलीबॉल में कानपुर देहात की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग वॉलीबाल का पहला सेमीफाइनल कानपुर देहात व झांसी के बीच खेला गया। इसमें कानपुर देहात ने झांसी को लगातार तीनों सेटों में शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कन्नौज की टीम ने इटावा को 03-01 सेट से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। कानपुर देहात व कन्नौज की टीम के बीच बुधवार की शाम पांच बजे से सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, महिला वॉलीबाल का पहला सेमीफाइनल कानपुर देहात व फतेहगढ़ के बीच खेला गया। इसमें लगातार दो सेटों में जीत दर्ज कर कानपुर देहात की टीम ने लगातार दो सेट जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर कमिश्नरेट ने इटावा को लगातार दो सेटों में मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। खिताबी जंग में कानपुर कमिश्नरेट की टीम ने 03-02 सेट से जीत दर्ज कर बाजी मार ली। वहीं पुरुष किक वॉलीबॉल का पहला सेमीफाइनल कानपुर देहात व फतेहगढ़ के बीच खेला गया। इसमें कानपुर देहात 02-01 सेट से विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल कानपुर कमिश्नरेट व इटावा के बीच खेला गया। इसमें कानपुर कमिश्नरेट 02-01 सेट से विजयी रहा। फाइनल मुकाबले में कानपुर देहात ने कानपुर कमिश्नरेट को 03-01 सेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पुलिस अधिकारियों के साथ खिलाड़ियाें का उत्साह वर्धन किया। एसपी ने बताया कि बुधवार को एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति में पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला होगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed