फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: teacher scolded, then the student jumped from the roof of the school, condition is critical

Kanpur: शिक्षक ने डांटा तो छात्रा स्कूल की छत से कूदी, हालत गंभीर

Wed, 14 Dec 2022 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Dec 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: teacher scolded, then the student jumped from the roof of the school, condition is critical
इसी स्कूल की छत से कूदी छात्रा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को शिक्षक की डांट से क्षुब्ध दसवीं की छात्रा ने स्कूल की छत से छलांग लगा दी। सूचना पर स्कूल पहुंचे परिजनों से शिक्षकों की नोकझोंक हो गई। छात्रा का नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। फेथफुलगंज निवासी मनोज तिवारी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उनकी पत्नी सुनीता तिवारी और बेटी आशा रेलवे स्टेशन पर पान मसाला बेचती हैं।

विज्ञापन


दूसरी बेटी शिवानी (13) छावनी परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल में दसवीं की छात्रा है। बुधवार को साइंस का टेस्ट देते समय क्लास मॉनीटर ने शिक्षक घनश्याम से शिकायत की कि शिवानी नकल कर रही है। शिक्षक ने पूछताछ की। इस पर गुस्से में शिवानी मॉनीटर से लड़ पड़ी। शिक्षक ने उसे खड़े रहने के लिए कहा तो क्लास से बाहर निकल गई।
विज्ञापन


घनश्याम, शिवानी को लेकर प्रिंसिपल नीता समवेदी के कमरे में गए। वहां, शिवानी से परिवार वालों को बुलाने के लिए कहा गया। इसके बाद वह क्लास में न जाकर स्कूल की छत पर पहुंच गई और छलांग लगा दी। कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची ने छात्रा को कूदते देखा और प्रिंसिपल को जानकारी दी। शिक्षक उसे उठाकर कमरे में ले गए और परिजनों को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी की मां सुनीता तिवारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को स्कूल में परेशान किया जा रहा था। छात्रा को छावनी चिकित्सालय ले गए। वहां पर इलाज की सुविधा न होने पर ग्वालटोली स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। उसके दोनों पैरों और कमर में गंभीर चोट आई है। स्कूल प्रिंसिपल के मुताबिक छत जाने वाले चैनल को बंद कर दिया गया है। छात्रा ने पहली मंजिल से छलांग लगाई है।

छात्राओं ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
घटना के बाद कक्षा 10 की छात्राएं प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर इकट्ठा हो गईं। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि छात्राओं से शिक्षक ठीक से बात नहीं करते। वहीं, छात्रों के एक गुट ने कहा कि शिक्षक सभी का ख्याल रखते हैं। 

एलआईयू ने स्कूल में की पूछताछ
सूचना पर एलआईयू की दो महिला अफसर स्कूल पहुंचीं। उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद रेलबाजार पुलिस को सूचना दी।

कोई तहरीर नहीं दी गई है। छात्रा के पैर और कमर में चोट की सूचना है। परिजनों के तहरीर देने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रेलबाजार

छात्रा ने किस परिस्थिति में यह कदम उठाया, उसकी जांच कराई जाएगी। परिवार वालों से भी पूछताछ की जाएगी। - लखन ओमर, कैंट बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed