फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teacher hangs himself; took the step after a dispute with his brother

कानपुर: शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान, नशे में धुत होकर आया था घर, भाई से विवाद के बाद उठाया कदम

Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Teacher hangs himself; took the step after a dispute with his brother
सुधांशु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में बुधवार रात एक शिक्षक सुधांशु निषाद (22) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नशे में धुत होकर घर आया था। तभी भाई से विवाद हुआ। इसी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। अहिरवां निवासी प्राइवेट कर्मी सुरेश चंद्र के परिवार में पत्नी राधा, दो बेटे अमन व सुधांशु थे। सुरेश के मुताबिक सुधांशु महाराजपुर के तिलसहरी में एक निजी स्कूल में शिक्षक था। बुधवार शाम को वह शराब के नशे में घर आया। किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में हाथापाई हो गई। इसके बाद सुधांशु ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed