फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teacher did dirty act with a 4 year old student in school, accused arrested

Kanpur: चार साल की छात्रा से शिक्षक ने स्कूल में की गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jan 2025 09:42 PM IST
सार

चार साल की छात्रा से शिक्षक ने स्कूल में गंदी हरकत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुजैनी थानाक्षेत्र के बर्रा आठ स्थित एक नामी स्कूल का है। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur: Teacher did dirty act with a 4 year old student in school, accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्रा आठ स्थित एक नामी स्कूल के संगीत शिक्षक ने एलकेजी में पढ़ने वाली चार साल की मासूम संग स्कूल के वॉशरूम में गंदी हरकत की। नहलाते समय मां को निजी अंग में सूजन दिखी तो मासूम से पूछा। फिर परिजनों के साथ स्कूल पहुंचते ही बच्ची ने आरोपी शिक्षक की ओर इशारा किया। गुजैनी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नौबस्ता निवासी इवेंट मैनेजर की चार साल की बेटी बर्रा आठ स्थित स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। छात्रा की मां ने बताया कि 26 जनवरी को वह बेटी को नहला रही थीं। निजी अंग में सूजन दिखने पर पूछा तो बेटी ने कुछ नहीं बताया। सिर्फ दर्द होने की बात कही। हालांकि जब बच्ची से फिर पूछा तो उसने रोत हुए कहा कि हम कुछ नहीं बताएंगे वरना वो मार डालेंगे।
विज्ञापन


कह रहे थे घर में किसी को बताया तो घर वाले भी बहुत मारेंगे। मासूम की मां ने पति को जानकारी दी। आनन-फानन पिता घर पहुंचे तो बेटी गले लगकर रोने लगी। फिर आपबीती बताई। वह शिक्षक का नाम नहीं बता सकी तो पिता उसके साथ स्कूल पहुंचे और उसे सिर्फ इशारे से दिखाने के लिए कहा। बेटी ने गोविंदनगर निवासी संगीत शिक्षक अनुपम पांडेय की ओर इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह आरोपी शिक्षक को पकड़कर गुजैनी थाने ले गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्य जुटाकर जल्द से जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed