{"_id":"6854522ce7b6d2c8ed0f66ed","slug":"kanpur-take-gangster-action-against-fraudsters-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: धोखाधड़ी और जालसाजी करने वालों पर करें गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: धोखाधड़ी और जालसाजी करने वालों पर करें गैंगस्टर की कार्रवाई
Thu, 19 Jun 2025 11:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:43 PM IST
सार
Kanpur News: आर्थिक अपराध शाखा की महानिदेशक ने कार्यालय का निरीक्षण किया। लंबित मामलों के संबंध में पूछताछ की। जांच में देरी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा की महानिदेशक ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की डीजी नीरा रावत ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले बड़े मामलों के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को वह कानपुर में ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंची। निरीक्षण के दौरान विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने कई लंबित मामलों की जानकारी ली। कुछ लंबित विवेचनाओं में नाराजगी भी जाहिर की। डीजी ने 10 से 15 करोड़ की ठगी वाली विवेचनाओं पर सवाल जवाब किए। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से पूर्व पर्याप्त साक्ष्य संकलन जरूर करें ताकि कोर्ट में आरोपियों को राहत न मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos
आर्थिक अपराध शाखा की महानिदेशक ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
डीजी ने निरीक्षकों और अन्य स्टाफ के साथ भी बैठक की। इस दौरान आईजी ईओडब्ल्यू के सुनील इमैनुअल, एसपी हफीजुर रहमान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
