{"_id":"63cbb5f3fec24f53b7195c2a","slug":"kanpur-swat-team-caught-gambling-with-the-help-of-bidhnu-police-10-accused-arrested-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: स्वॉट टीम ने बिधनू पुलिस की मदद से पकड़ा जुआ, 10 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: स्वॉट टीम ने बिधनू पुलिस की मदद से पकड़ा जुआ, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 Jan 2023 03:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Jan 2023 03:28 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में स्वॉट टीम ने गुरुवार को बिधनू पुलिस की मदद से रमईपुर में सरसों के खेत में जुआ खेल रहे दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फड़ से 80 हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल, एक कार और आठ मोबाइल बरामद कर लिया है। तलाशी के दौरान पकड़े गए लोगों के पास से करीब 23 हजार रुपये और बरामद किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम फतेहपुर बकेवर निवासी राम शंकर द्विवेदी, गुजैनी निवासी अविनाश गुप्ता, चकेरी न्यू आजाद नगर निवासी राम आशीष, बिधनू गंगापुर निवासी श्याम बाबू सिंह, यशोदानगर निवासी राज कुमार पाल, बिधनू निवासी अरविंद, रमईपुर निवासी टिंकू, बिधनू निवासी रामबाबू, कल्याणपुर निवासी सुरेंद्र सिंह व सुरेंद्र नाथ बताया है। स्वाट टीम ने बताया कि पिछले एक माह से खेत में जुआ होने की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन