फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suspicious death of fifth class student police confused between statements of grandmother and mother

Kanpur: पांचवीं के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; दादी और मां के बयानों में उलझी गुत्थी

Wed, 16 Jul 2025 06:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Jul 2025 06:00 AM IST
सार

Kanpur News: हनुमंत विहार में मंगलवार को कक्षा पांच के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। दादी ने चाबी खोने पर ताला तोड़ने की बात कही, जबकि मां को चाबी दरवाजे पर लटकी मिली, जिससे पुलिस बयानों के विरोधाभास के कारण असमंजस में है।

विज्ञापन
Kanpur Suspicious death of fifth class student police confused between statements of grandmother and mother
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के अर्रा नई बस्ती में मंगलवार को कक्षा पांच के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दादी बोली कि चाबी खोने पर दरवाजा तोड़कर बच्चा कमरे में गया। वहीं, मां काम से लौटी, तो चाबी दरवाजे पर लटकी और बेटे का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन

अर्रा निवासी वीरेंद्र राजपूत पार्सल का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गौरव राजपूत उर्फ साहिल (12) उनका इकलौता बेटा था। वह एक इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र था। पत्नी संगीता प्राइवेट नौकरी करती हैं। इसके अलावा मकान में उनकी मां रामवती और भाई व उनका परिवार रहता है। दादी रामवती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह रोज की तरह बेटा और बहू काम पर चले गए थे।

विज्ञापन

हथौड़े से कमरे का ताला तोड़ा
गौरव भी स्कूल गया था। दोपहर करीब दो बजे गौरव स्कूल से घर लौटा और कमरे की चाबी लेने के बाद इलाके के बच्चों के साथ खेलने चला गया। ज्यादा देर खेलने पर उसे डांट लगाई तो वह लौटा। गौरव ने बताया कि कमरे की चाबी कहीं गिर गई है। काफी देर तक वह बच्चों के साथ चाबी ढूंढता रहा। चाबी नहीं मिलने वह घर लौटा और हथौड़े से कमरे का ताला तोड़ दिया।

विज्ञापन

इंटरलॉक बंद था और चाबी लटक रही थी
इसके बाद वह कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे बहू संगीता ड्यटी करके घर पहुंचीं। वहीं, संगीता ने बताया कि कमरे में इंटरलॉक लगा है। इंटरलॉक बंद था और चाबी लटक रही थी। वह लॉक खोलकर अंदर पहुंची, तो पंखे से दुपट्टे के सहारे बेटे का शव लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जब चाबी खेलने में गिर गई तो लटकी कैसे मिली
मृतक की दादी ने गौरव के खेलने के दौरान चाबी गिरने की बात पुलिस को बताई। वहीं, मां ने चाबी को दरवाजे पर लटकने की बात कही। परिवार के दो सदस्यों के अलग-अलग बयान पर पुलिस असमंजस में है। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई के लिए कह रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।

नाबालिग का शव फंदे पर लटके होने की सूचना पर पहुंचे थे। बाहर से दरवाजा बंद होने की बात कही है। मामले में हर बिंदु की जांच की जा रही है।  -राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी, हनुमंत विहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed