{"_id":"6a6d0c9ffc29056ed404c500","slug":"kanpur-super-stars-change-base-choose-lucknows-sports-galaxy-as-home-ground-kanpur-news-c-362-1-ka11003-153005-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर सुपर स्टार ने बदला ठिकाना, लखनऊ के स्पोर्ट्स गैलेक्सी को चुना घरेलू मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर सुपर स्टार ने बदला ठिकाना, लखनऊ के स्पोर्ट्स गैलेक्सी को चुना घरेलू मैदान
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले कानपुर सुपर स्टार ने रणनीतिक बदलाव करते हुए इस बार लखनऊ में स्पोर्ट्स गैलेक्सी को अपना घरेलू मैदान चुना है। टीम ने इस बार कानपुर से बाहर तैयारी करने का फैसला लिया है। पहले सत्र में टीम ने कमला क्लब और अगले दो सत्रों में ग्रीनपार्क स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया था।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग की तैयारियों और कमला क्लब में उत्तर प्रदेश टीम के प्रस्तावित ट्रायल के चलते कानपुर सुपर स्टार का प्रशिक्षण शिविर एक से 11 अगस्त तक लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र का आगाज होगा। टीम प्रबंधन ने इस बार बेहतर तैयारी और संतुलित संयोजन के साथ मैदान में उतरने की योजना बनाई है।
कानपुर सुपर स्टार का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वर्ष 2023 में लीग के पहले सत्र में ग्रीनपार्क स्टेडियम में टीम ने 10 मुकाबलों में सिर्फ तीन जीत दर्ज की थीं और सात हार के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। वर्ष 2024 में टीम ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शानदार सुधार दिखाया और 10 में से पांच मुकाबले जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि 2025 के तीसरे सत्र में टीम अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं सकी और तीन जीत के साथ छठे स्थान पर रही।
विज्ञापन
समीर रिजवी समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
चौथे सत्र में कानपुर सुपर स्टार की बल्लेबाजी की कमान कप्तान समीर रिजवी, आदर्श सिंह, मोहम्मद अमान, कर्ण शर्मा, प्रियांशु पांडेय, यशेवर्धन सिंह और मोहसिन खान के हाथों में होगी। समीर रिजवी पिछले तीनों सत्रों में टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। आईपीएल में भी उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई है। आदर्श सिंह ने केपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। गेंदबाजी में मोहसिन खान, आकिब खान, शिवम बंसल, विनीत पनवार और सत्यम से टीम को काफी उम्मीदें हैं। टीम प्रबंधन का मानना है कि इस बार बेहतर तैयारी, मजबूत खिलाड़ी संयोजन और मैदान पर आक्रामक रणनीति के सहारे कानपुर सुपर स्टार यूपी टी-20 लीग का खिताब अपने नाम करेगा।