{"_id":"6a515e6c27c40487200db56d","slug":"kanpur-super-star-franchise-open-trials-today-and-tomorrow-kanpur-news-c-362-1-ka11003-151475-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर सुपर स्टार फ्रेंचाइजी के ओपन ट्रायल आज और कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर सुपर स्टार फ्रेंचाइजी के ओपन ट्रायल आज और कल
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए कानपुर सुपर स्टार फ्रेंचाइजी के ओपन ट्रायल 11 और 12 जुलाई को कमला क्लब मैदान में होंगे। दो दिवसीय ट्रायल में मंडल के 700 से अधिक क्रिकेटर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन फ्रेंचाइजी के चयनकर्ता और कोचिंग स्टाफ करेंगे।
ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 24 जुलाई को आगरा में होने वाले मिनी ऑक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें यूपी टी-20 लीग की छह फ्रेंचाइजी कानपुर सुपर स्टार, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस, नोएडा सुपर किंग्स और मेरठ मैवेरिक्स अपनी टीमों के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। ओपन ट्रायल के जरिये फ्रेंचाइजी नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देने की तैयारी में हैं।
कानपुर सुपर स्टार के ट्रायल को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि ट्रायल पर मौसम का साया भी बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह और शाम हुई बारिश से मैदान गीला हो गया। यूपीसीए ने पिच और 30 गज के क्षेत्र को कवर कर सुरक्षित रखने का प्रयास किया है। यदि शनिवार को भी बारिश होती है तो ट्रायल में दिक्कत आ सकती है।