फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suicide The student ended his life by video calling the girl friends said Arvind was under stress

Kanpur Suicide: छात्र ने युवती को वीडियो कॉल कर खत्म की थी जिंदगी, साथी बोले- कुछ दिनों से तनाव में था अरविंद

Wed, 30 Apr 2025 06:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Apr 2025 06:31 AM IST
सार

Kanpur Crime News: अरविंद के पिता ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में बहुत होशियार था। सभी उसकी तारीफ करते थे। उसने इतना बढ़ा कदम क्यों उठा लिया। कोई परेशानी थी तो बताना चाहिए था। शनिवार को जब दोपहर में उससे बात हुई, तो उसने अपना आधार कार्ड खो जाने की बात कहकर घर में ढूढ़ने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Kanpur Suicide The student ended his life by video calling the girl friends said Arvind was under stress
अरविंद की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

ParaMedcial Student Suicide: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में बीसीजी डिप्लोमा के छात्र ने युवती को वीडियो कॉल कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उसका शव रविवार देर रात छात्रावास के अंदर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। उसे कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य बरामद किए।

विज्ञापन

मौके से छात्र को मोबाइल फोन मिला है, जिससे युवती को वीडियो कॉल करने की जानकारी हुई है। पुलिस ने युवती के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव बांदा स्थित घर ले गए हैं। छात्र शनिवार से घरवालों का फोन नहीं उठा रहा था। बांदा के थाना मर्का के ग्राम बम्हरौला का रहने वाला अरविंद प्रजापति (20) बीसीजी टेक्नीशियन का डिप्लोमा कर रहा था।

विज्ञापन

15 अप्रैल को गांव गया था अरविंद
इसमें टीबी के नियंत्रण और रोकथाम से संबंधित पढ़ाई कराई जाती है। उसने दिसंबर 2024 में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था।अरविंद के पिता मोतीलाल ने बताया कि वह 15 अप्रैल को गांव आया था, जहां से शुक्रवार को ही उनसे 500 रुपये लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकला। उनकी शनिवार की दोपहर तक उससे बातचीत हुई।

विज्ञापन

अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा
शाम को अरविंद की कॉल नहीं उठी। उनको लगा कि शायद थकने की वजह से ब्लॉक नंबर छह स्थित कमरे में सो गया होगा। रविवार की सुबह, दोपहर और शाम को उसका मोबाइल नहीं उठा तो वह स्वयं मेडिकल कॉलेज आ गए। उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबलि पांडेय और चौकी प्रभारी इंदुकांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा जैसे ही तोड़ा तो मोतीलाल के मुंह से चीख निकल गई। अंदर अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना का पता चलते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्य प्रो. संजय काला, वार्डन और अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई।

वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात सामने आई
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है। छात्र के पिता मोतीलाल प्राथमिक विद्यालय में संविदा के शिक्षक हैं। परिवार में पत्नी चित्रा देवी, बेटी राधा और छोटा बेटा शिवा है। पुलिस के अधिकारियों ने युवती के संबंध में छात्र की दिनचर्या के बारे में सहपाठियों से जानकारी की है।

साथी बोले- कुछ दिन से तनाव में था अरविंद
अरविंद एक साधारण परिवार से था। वह मेडिकल कॉलेज में बीसीजी टेक्नीशियन की पढ़ाई कर अपने भविष्य को संवारने का सपना देख रहा था। साथी छात्रों ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था, रोज क्लास ले रहा था, लेकिन कुछ दिनों से तनाव में था। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

आधार कार्ड खोने पर हुई थी पिता से बात
अरविंद के पिता ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में बहुत होशियार था। सभी उसकी तारीफ करते थे। उसने इतना बढ़ा कदम क्यों उठा लिया। कोई परेशानी थी तो बताना चाहिए था। शनिवार को जब दोपहर में उससे बात हुई, तो उसने अपना आधार कार्ड खो जाने की बात कहकर घर में ढूढ़ने के लिए कहा था।

अरविंद बीसीजी टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था। उसके साथ पढ़ने वालों से भी पूछताछ की गई। वह किसी से अधिक घुलता-मिलता नहीं था। साथियों के नंबर उसने ब्लॉक लिस्ट में डाल रखे थे। ज्यादातर अकेला रहता था। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।  -डॉ. अवधेश कुमार, विभागाध्यक्ष रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभाग, डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed