फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suicide Businessman commits suicide by hanging himself after a heated argument with his female friend

Kanpur Suicide: दूसरों के रिश्ते जोड़ने वाला अपने प्रेम में हारा, वीडियो कॉल पर बिगड़ी बात…फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 10 Dec 2024 07:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Dec 2024 07:03 AM IST
सार

Kanpur News: नजीराबाद क्षेत्र में मैट्रिमोनियल वेबसाइट संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात वीडियो कॉल पर बात करते-करते महिला मित्र से बात बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
Kanpur Suicide Businessman commits suicide by hanging himself after a heated argument with his female friend
kanpur suicide - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मैट्रिमोनियल वेबसाइट संचालक ने रविवार देर रात महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान मां की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार देर रात हुई घटना की सूचना पाकर पहुंची नजीराबाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन

इसमें संचालक के मोबाइल फोन से रात एक बजे आखिरी कॉल महिला मित्र की मिली। मृतक का फोन कब्जे में भी ले लिया है। नजीराबाद क्षेत्र के कौशलपुरी निवासी अर्पित सर्राफ (28) अपनी मां नीलम के साथ मिलकर सद्गुरु नामक मैट्रिमोनियल वेबसाइट चलाते थे।

विज्ञापन

गुमटी बाजार में सराफा का कारोबार था
वेबसाइट के जरिए अच्छा कारोबार हो रहा था। हर महीने 25 से 30 लाख रुपये का टर्नओवर है। अर्पित के ममेरे भाई अभिनव ने बताया कि चार साल पहले तक अर्पित का गुमटी बाजार में सराफा का कारोबार था। उन्होंने यह कारोबार बंद कर मैट्रिमोनियल साइट शुरू की थी।

विज्ञापन

वीडियो कॉल पर चल रही थी बात
अभिनव के मुताबिक अर्पित महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) से बात करता था। दोनों घूमने-फिरने भी जाते थे। कुछ समय पहले अर्पित की महिला मित्र के जीवन में कोई और आ गया था। उसने बातचीत कम कर दी थी और ब्रेकअप की बात करती थी। रविवार की रात दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात चल रही थी।

विज्ञापन

परिवार वालों से तहरीर देने के लिए कहा गया
अर्पित उसे मनाने का प्रयास कर रहा था, मगर वह मान नहीं रही थी। इसी दौरान अर्पित ने मां की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। नजीराबाद थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि परिवार वालों से तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवती से भी पूछताछ की जाएगी।

एक भाई विदेश और दूसरा नोएडा में
अभिनव ने बताया कि अर्पित का एक बड़ा भाई गुंजन सर्राफ जॉर्डन में रहता है। वहीं से एक्सपोर्ट का काम करता है। दूसरा भाई पारस सर्राफ नोएडा में है। वह भी आयात-निर्यात का काम करता है। पिता विमल सर्राफ का एक साल पहले देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed