फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suicide BPEd students mobile phone was lost identification of student who sent obscene video

Kanpur Suicide: बीपीएड छात्रा का खो गया मोबाइल…जांच हुई धीमी, अश्लील वीडियो भेजने वाला छात्रा की पहचान का

Tue, 18 Mar 2025 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Mar 2025 04:15 PM IST
सार

Kanpur News: एसीपी ने बताया कि मृतका ने पुलिस को बताया था कि अश्लील वीडियो और फुटेज भेजने वाला युवक पहचान का है। ऐसे में साइबर अपराध की संभावना की बजाय ब्लैकमेलिंग की संभावना अधिक लगती है।

विज्ञापन
Kanpur Suicide BPEd students mobile phone was lost identification of student who sent obscene video
कानपुर सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में साइबर अपराधियों के ब्लैकमेल करने और रिश्तेदारों को आपत्तिजनक वीडियो भेजने पर बीपीएड छात्रा के सुसाइड के मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पुलिस जिस मोबाइल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने के फिराक में थी, वह मोबाइल ही गायब है। पिता ने पुलिस को उसके गायब होने की जानकारी दी है। इसके चलते पुलिस की जांच कुछ समय के लिए धीमी हो गई है। अब पुलिस छात्रा के मोबाइल व छात्रा के दोनों नंबरों की सीडीआर निकलवा रही है।

विज्ञापन

सीएसजेएम विश्वविद्यालय में बीपीएड कर रही छात्रा ने कल्याणपुर पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि जानने वाले कुछ लोग उसकी अश्लील फोटो और वीडियो को एडिट करके पिता को भेज रहे हैं। इन फोटो और वीडियो को वायरल न करने के एवज में उन लोगों ने पिता से पांच लाख रुपये मांगे हैं। पुलिस को तहरीर देने के बाद छात्रा ने काकादेव स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसकी मौत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने रिषभ और गोविंद फुटबाल नाम के युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मौत के बाद छात्रा का मोबाइल नहीं मिला
छात्रा ने तहरीर में दो मोबाइल नंबरों का भी जिक्र किया था जिसकी सीडीआर पुलिस ने निकाल ली है। पुलिस ने छात्रा के पिता से उसका मोबाइल मांगा जिस पर पिता ने मोबाइल गुम हो जाने की बात बताई है। पिता के अलग-अलग बात कहने की वजह से पुलिस भी घटना के पीछे बताए जा रहे कारणों को लेकर सशंकित है। एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि जब पिता से मोबाइल गुम होने के बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बेटी लगातार कह रही थी कि उसे फोन आ रहे हैं। इस पर सिम तोड़ देने की बात पिता द्वारा कही गई थी। छात्रा ने सिम हटा दिया था। छात्रा की मौत के बाद उसका मोबाइल नहीं मिला।

विज्ञापन

अश्लील वीडियो भेजने वाला छात्रा की पहचान का
एसीपी ने बताया कि मृतका ने पुलिस को बताया था कि अश्लील वीडियो और फुटेज भेजने वाला युवक पहचान का है। ऐसे में साइबर अपराध की संभावना की बजाय ब्लैकमेलिंग की संभावना अधिक लगती है। पुलिस के मुताबिक वह इस घटना के खुलासे के काफी करीब है। पिता से कुछ सवाल पूछे गए हैं, जिनके सही जवाब आते ही घटना का राजफाश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed