{"_id":"68ff5489cf59e8bdb40714e5","slug":"kanpur-suicide-11th-grade-student-hangs-herself-under-suspicious-circumstances-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Suicide: संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Suicide: संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 27 Oct 2025 04:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Oct 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजैनी थानाक्षेत्र के बिहारीपुरवा में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई ने आसपड़ोस के लोगों को जानकारी दी। जब तक लोग पहुंचते तब तक उसकी सांसे थम गईं। दिलीप सिंह चौहान घर के पास ही पान मसाले की दुकान चलाते हैं। सर्दी का मौसम आते ही उन्होंने घर के पास मूंगफली की दुकान लगाई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी रिया (17) घर के पास स्थित स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। परिवार में बड़ीं बहन रिद्धिमा अमौसी एयरपोर्ट पर प्राइवेट जाब करती है। जबकि मां अरुणा देवी और एक बेटा जयवीर है। उन्होंने बताया कि रविवार रात घर पर जयवीर और रिया खाना पीना खाकर खेल रहे थे। इतने में ही रिया अचानक कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंदकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। इस दौरान जयवीर ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके बाद वह पड़ोस में रेने वाले लोगों को बुलाकर लाया। दरवाजा न खुलने पर उन लोगों को सूचना दी गई। आनन फानन वह लोग भी दुकान छोड़कर घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। वहां उसका शव फंदे से लटक रहा था। परिजन शव फंदे से उतारकर उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुजैनी इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। परिजन कोई कारण नहीं बता सके हैं। न ही मौके पर कोई सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन