Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Students body found hanging from fan in a closed room was preparing for UPSI no suicide note found

Kanpur: बंद कमरे में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव, UPSI की कर रही थी तैयारी, सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच शुरू

Fri, 20 Feb 2026 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 10:43 AM IST
सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव में यूपीएसआई की तैयारी कर रही एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur Students body found hanging from fan in a closed room was preparing for UPSI no suicide note found
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रयागराज में रहकर दरोगा बनने का सपना संजोने वाली एक होनहार छात्रा ने गुरुवार को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

साढ़ चौकी प्रभारी सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि चिरली गांव निवासी परवेश दिवाकर की पुत्री सेजल (16) उर्फ काजल दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद वह उच्च शिक्षा और यूपीएसआई की तैयारी के लिए प्रयागराज में रह रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos

ड्यूटी से लौटी मां ने देखा बेटी का शव
बताया गया कि वह बीते मंगलवार को ही प्रयागराज से अपने गांव वापस लौटी थी। गुरुवार सुबह सेजल अपनी मां विमला, जो आंगनबाड़ी सहायिका हैं, उन्हें केंद्र छोड़ने गई थी। वहां से लौटने के बाद उसने ऊपरी मंजिल के कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दोपहर में जब मां ड्यूटी खत्म कर घर लौटी, तो कमरे का नजारा देख उनकी चीख निकल गई।

विज्ञापन




शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कमरे के अंदर सेजल का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed